हाथरस।भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में जिला मुख्य आयुक्त/जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश के जिला विद्यालय निरीक्षक के दायित्व से सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती विद्या वर्तके ने की।

कार्यक्रम संयोजक जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) धीरेंद्र प्रताप सिंह और संचालिका जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती सोनाली वार्ष्णेय थीं। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल की छोटी-छोटी छात्राओं द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। जिला सचिव डाॅ. दिलीप अमौरिया एवं अन्य वक्ताओं द्वारा सेवानिवृत जिला विद्यालय निरीक्षक के अविवादित, निष्ठा पूर्ण एवं शिक्षक और छात्रों के हितकारी कार्यकाल के बारे में बताने के साथ-साथ ऐसे संस्मरण भी सुनाए गए,जब जिला विद्यालय निरीक्षक किसी विद्यालय में निरीक्षण के लिए गए और उन्होंने वहां पर छात्रों को अर्थशास्त्र पढ़ाना प्रारंभ कर दिया।। कार्यक्रम में बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी स्काउट गाइड को भी पुरस्कृत करने के साथ-साथ नवीन कार्यकारिणी के प्रधानाचार्यगण सत्यभान गुप्ता को जिला आयुक्त (स्काउट), डॉ. दिलीप आमौरिया को जिला सचिव, डॉ.नीतू यादव को जिला एडल्ट रिसोर्स आयुक्त (गाइड), तरुण गौतम को जिला एडल्ट रिसोर्स (स्काउट) एवं श्रीमती विद्या वर्तके को सीबीएसई के जिला समन्वयक के अधिकार पत्र मुख्य आयुक्त संत प्रकाश द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में जिला समन्वयक/जिला स्थानीय सचिव ऋषि कुमार वार्ष्णेय,विद्यालय के इंचार्ज कमल शर्मा और आईटी कोऑर्डिनेटर रुपेश गौतम का विशेष सहयोग रहा।
विदाई समारोह में जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल,सह सचिव डॉ. दीपक जैन, राजेश कुमार,अजय कुमार शर्मा, राजेश कुमार शुक्ला, राम तेज, संजय कुमार मौर्य, सौरभ जैन, शैलेंद्र कुमार जैन, श्रीमती सरिता देवी, शिव कुमार शर्मा, जयनाथ सरोज,राजेंद्र सिंह, सत्यनारायण राम, मनोज कुमार राजपूत, शेर सिंह,दिनेश कुमार सेंगर ,श्रीमती उमा कुमारी, डॉ. ओमप्रकाश सिंह,डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, दानवीर सिंह, शिशुपाल, अजय प्रताप सिंह, श्रीमती भावना दुबे, अखिलेश चंद्र यादव, हेमंत कुमार आदि प्रधानाचार्य एवं स्काउटर सत्यपाल सिंह, योगेंद्र वार्ष्णेय, शिवशंकर गुप्ता, डॉ. पंकज जैन,रमेश चंद्र गौतम आदि और गाइडर शारदा विश्वकर्मा, मिनी वर्मा, माधुरी गौतम आदि द्वारा सेवानिवृत जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश एवं उनके परिवार का सम्मान किया गया।









