हाथरस। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शहर के घंटाघर चौराहा पर दिल्ली संसद में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवान श्रीराम के चित्र एवं भगवा वस्त्रों के कथित अपमान के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के अलावा आम हिंदू समाज की बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।। कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम एवं सनातन धर्म के सम्मान में नारे लगाए तथा इस प्रकार की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी धर्म, देवी-देवता अथवा धार्मिक प्रतीकों का अपमान समाज में वैमनस्य उत्पन्न करता है और ऐसी घटनाओं से बचा जाना चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि सनातन समाज अपनी आस्था के सम्मान के लिए सदैव लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने संबंधित प्रकरण में उचित कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि जिस तरह रावण ने साधु का भेष रख कर सीता जी का हरण किया,उसी तरह अपराधी पप्पू यादव ने साधु भेष धारण कर सम्पूर्ण सनातन संस्कृति व संत समाज का अपमान किया है, जो बर्दाश्त से बाहर है। जिसमें राहुल गांधी, अवधेश प्रताप सिंह व समाजवादी पार्टी व कांग्रेस ने साथ दिया। क्या यह लोग कभी कभी अन्य मजहबों के महापुरुषों का भेष धारण कर नोटंकी कर सकते हैं ? बार बार हिंदू समाज पर ही चोट क्यों?।
विभाग संयोजक बजरंग दल हर्षित गौड़ ने इस तरह के कृत्य पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनायें पुनः न हो अन्यथा बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा।जिला संयोजक अनमोल अग्निहोत्री ने कहा कि बहराइच में सालार मसूद गाजी की दरगाह में हजारों करोड रुपए का घपले आरोप लगा। पप्पू यादव एवं इनके साथी अखिलेश यादव, राहुल गांधी, अवधेश यादव में हिम्मत हो तो जाली टोपी पहनकर वहां विरोध करें। लेकिन हिंदुस्तान सनातनियों का देश है, यहां पर संतों का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री प्रवीन खंडेलवाल, जिला सह मंत्री अमरदीप , जिला प्रसार प्रमुख अमित कुशवाहा, जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री, नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, नगर उपाध्यक्ष दीपू वार्ष्णेय, डा. राहुल सिंह, राजीव प्रताप सिंह , नगर मंत्री विजय गुप्ता, नगर जिला विद्यार्थी प्रमुख तरुण, नवीन बजरंगी , हर्ष चौहान, सोनू पहलवान, शिवम पंडित आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता व नगर के लोग उपस्थित थे।











