पुलिस ने आधा दर्जन जुआरियों को किया गिरफ्तार

सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला सोरों गेट में फड़ लगाकर जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआरियों को नगदी एवं ताश की गड्डी समेत गिरफ्तार किया है।
कस्बा पुरदिलनगर चौकी इंचार्ज श्रीचंद सिंह सोम अपने हमराहों के साथ कस्बा में पर गस्त पर मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मोहल्ला ललिता गेट पर कुछ लोग फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपने नाम रवेन्दर पुत्र मोहन लाल ,नामदार पुत्र खलील ,साहिल पुत्र गब्बर,राजीव पुत्र राधेश्याम,शान मोहम्मद पुत्र भुल्लन निवासीगण मोहल्ला सोरों गेट, भूरा पुत्र साबू निवासी मोहल्ला तकिया कस्बा पुरदिलनगर बताया । पुलिस ने फड़ से 940 रुपए नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment