हाथरस। फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एंव व्यापारी नेता सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल में सदर उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह का उनके कार्यालय पहुंचकर श्रीराम दरबार की प्रतिमा भेंट कर एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा बुकसेलर के यहां से भारतीय मुद्रा, जिसे कथित रूप से भट्टियों में गलाने के लिए एकत्र किया गया था, को बरामद कर हाथरस को कलंकित होने से बचाने का सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुद्रा को बेचने एवं गलाने वाले राष्ट्र विरोधी तत्वों ने स्थानीय मेटल कारोबार को गंभीर क्षति पहुंचाई है तथा हाथरस के मेटल उद्योग को समाप्त करने का प्रयास किया है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए तथा उनके कोठी, फैक्ट्री एवं प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर कार्यवाही कर अन्य गलत कार्य करने वालों के लिए सख्त संदेश दिया जाए।। इस दौरान एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोगों के गलत कार्यों के कारण पूरे व्यापारी समाज की छवि खराब होती है। प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि ईमानदारी एवं नियमों के अनुसार व्यापार करने वाले व्यापारियों को प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा तथा उनका किसी प्रकार का उत्पीड़न या शोषण नहीं होने दिया जाएगा। अंत में उन्होंने स्वागत एवं सम्मान के लिए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी पं.हरेंद्र शर्मा, अंकुर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ऋषि वाष्णेय, लोकेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, देवकीनंदन वर्मा सहित अनेक व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।









