गांव देदामई बकरियों के लिए चारा लेने गई एक महिला को जहरीले बिसखेपरिया ने काट लिया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, देदामई निवासी प्रवीण कुमारकी पत्नी डॉली सुबह अपने घर के पास बकरियों के लिए चारा देख रही थीं। इसी दौरान एक बिसखेपरिया ने उसे पैर में काट लिया। काटने के कुछ ही देर बाद डॉली की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ ही देर में जब आसपास के लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में डाॅली को उपचार के लिए सीएचसी लाए। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफरकर दियागा। जहां उसका उपचार जारी है।












