हिंदी प्रोत्साहन समिति ने किया शोक व्यक्त

सिकंदराराऊ । हिंदी प्रोत्साहन समिति कार्यालय पर रविवार को कवि देवेन्द्र दीक्षित शूल की अध्यक्षता में एक शोकसभा संपन्न हुई। जिसमें गांव अगसोली निवासी कवि राघवेंद्र पचौरी एवं हसायन निवासी पत्रकार मुकुल भारद्वाज के लघु भ्राता राहुल भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त कर ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस संकट की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की गई। शोकसभा में विश्व प्रसिद्ध कवि विष्णु सक्सेना , विजयगढ़ के कवि कुॅवरपाल उपाध्याय भंवर, प्रमोद विषधर , विमल उपाध्याय ,सत्येंद्र भारद्वाज, हरपाल सिंह यादव ,महेश यादव संघर्षी ,शिवम आजाद ,कुमार शिव संभव, पंकज पांडा आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment