नामजदों ने रंजिश में युवक को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव मांड़ी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर नामजदों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव मांड़ी निवासी गिरीश उपाध्याय पुत्र गंगा सहाय ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 31 जुलाई की शाम 4:30 बजे करीब अपने खेत पर घूमने जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही धीरेन्द्र शर्मा ,चन्द्रपाल शर्मा पुत्रगण गंगा शरण शर्मा,सोबिन्द्र शर्मा पुत्र धीरेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा ,ललित शर्मा पुत्रगण चन्द्रपाल शर्मा ने रंजिश के चलते उसे घेर लिया और गाली गलौज करने लगे । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं फावड़े से उसके ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment