
सिकंदराराऊ । स्थानीय रेलवे स्टेशन पर वर्षों से बंद पड़ी टिकट आरक्षण (रिजर्वेशन) सुविधा को पुनः शुरू कराने की मांग करते हुए भाजपा सिकंदराराऊ के मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि कासगंज और हाथरस के बीच लगभग 60 किलोमीटर की दूरी में सिकंदराराऊ एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है । जहां बहुत सी लम्बी दूरी की ट्रेनों का आवागमन होता है । जहाँ से प्रतिदिन हजारों यात्रियों का आवागमन होता है। पिछले लगभग दो वर्षों से टिकट आरक्षण केंद्र बंद होने के कारण यात्रियों को आरक्षण कराने के लिए अलीगढ़, कासगंज और हाथरस जाना पड़ता है । जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंडल अध्यक्ष मुकुल गुप्ता एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद से जनहित को देखते हुए रेलवे विभाग से वार्ता कर सिकंदराराऊ रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण सुविधा को शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने की मांग की है । सांसद से इस समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय, निर्मल दास, प्रवीण वार्ष्णेय, बृजमोहन गुप्ता ,कमल नयन वार्ष्णेय, किशनवीर यादव, विपिन लाल , नीलम माहेश्वरी, कमलेश शर्मा,अभितेश राजाजी, वैभव वार्ष्णेय, नितिन पुंढीर, लोकेश जादौन, देवेंद्र सविता, प्रिन्स ठाकुर आदि मौजूद रहे।












