हाथरस। अल्लाह के प्यारे नबी हजरत मौहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की (यामे पैदाइश) जन्मदिन रवि उल अव्वल (बारावफात) के मौके पर हर साल निकलने वाले जुलूस की बैठक कल 2 अगस्त इतवार को सुबह 10.30 बजे मस्जिद अलवरकत किला गेट पर होगी। जिसमें कि जुलूस ए मोहम्मदी का सदर (अध्यक्ष) का चुनाव होगा । साथ ही साथ जुलूस निकालने पर विचार विमर्श किया जाएगा।
ऑल इंडिया अब्बासी महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला महासचिव बहुजन समाज पार्टी रईस अहमद अब्बासी ने उक्त जानकारी देते हुए सभी लोगों से गुजारिश की है कि सही वक्त पर पहुंचकर मीटिंग में शामिल हो और जुलूस के मुतालिक अपने नेक विचार रखें।












