
धूमधाम से कल मनाया जायेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव : आचार्य सीपूजी महाराज के शिष्य करेंगें पूजन
हाथरस। गुरु शिष्य बंधन के पवित्र पर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव इस बार कल 29 जुलाई को पूरे जनपद में ही नहीं बल्कि पूरे देश व प्रदेश में भारी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और इस मौके पर शिष्यों द्वारा अपने-अपने गुरुओं का पूजन कर उनसे अपने जीवन को उन्नति और उजाले की ओर ले जाने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिया जाएगा।
इसी क्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर 29 जुलाई को शहर के चावड गेट स्थित टालीवाल धर्मशाला पर गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा और राष्ट्रीय भागवत आचार्य एवं युवा प्रकाण्ड विद्वान आचार्य सीपूजी महाराज के देश एवं विदेश में रहने वाले भक्तों द्वारा गुरु पूजन कर उनसे आशीर्वाद व मार्गदर्शन लिया जाएगा।
उक्त संबंध में आचार्य सीपूजी महाराज के मीडिया प्रभारी रवि शास्त्री ने बताया है कि गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद, दुबई, ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ हाथरस के शिष्यों के द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जायेगा। कार्यक्रम में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक और प्रातः 8 बजे से पूजन प्रारंभ हो जायेगा तथा भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं और गुरु शिष्यों का आगमन आज से ही आना शुरू हो गया है।








