नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम में युवाओं से आनंलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

हाथरस। मेरा युवा भारत केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) हाथरस द्वारा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत जनपद के युवाओं से 30 जुलाई, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में आठ विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें गायन एवं रैप, नृत्य, स्लैम पोएट्री, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म/रील मेकिंग, पेंटिंग, वाद-विवाद तथा ‘नशा मुक्त भारत’ विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा MY BHARAT पोर्टल पर ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हाथरस के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक रामवीर शर्मा ने बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रतियोगिताओं का जिला स्तरीय आयोजन संबंधित विधाओं के अनुसार शीघ्र कराया जाएगा। जिला स्तरीय विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही उन्हें लखनऊ में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में जनपद एवं प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment