धर्म भवन पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जायेगा कल

हाथरस। शहर के मालिन गली ओसवाल चौक स्थित धर्म भवन पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल 29 जुलाई दिन बुधवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा । धर्म भवन पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सभी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया है।


नगर के प्रकाण्ड विद्धान व धर्मगुरु धर्माचार्य पं. सुरेश चन्द्र मिश्र के आवास पर उनके शिष्य- शिष्याओं द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जायेगा । सुबह 9 बजे से धर्म भवन पर शिष्य- शिष्याओं द्वारा पूज्य गुरुदेव स्व. सुरेश चन्द मिश्र के भव्य व दिव्य छविचित्र की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त करेगें । गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर प्रकाण्ड विद्वान स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र मिश्र के सुपुत्र व युवा धर्माचार्य बृजेश चंद्र मिश्र ने समस्त भक्तों से पहुंचने का आवाहन किया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment