सासनी में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क का सभासद ने लिया जायजा

नगर पंचायत क्षेत्र के पलटन अजीत नगर में निर्माणाधीन इंटरलॉकिंग सड़क का मंगलवार की दोपहर को वार्ड सभासद ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सड़क की चैड़ाई, इंटरलॉकिंग ईंटों की मजबूती तथा निर्माण सामग्री का बारीकी से देखा।
मंगलवार को सड़क निरीक्षरण के दौरान सभासद नेे संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरा किया जाए। सभासद ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। लंबे समय से क्षेत्र के लोग सड़क की समस्या से जूझ रहे थे, जिसे देखते हुए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सभासद के समक्ष जल निकासी व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर भी मांग की। इस पर सभासद ने संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी निर्माण में अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment