नामजदों ने परिवार को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नावली लालपुर में नामजदों ने एक परिवार को मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नावली लालपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र लटूरी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर पर खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही प्रमोद , किशन कुमार उर्फ सीटू व पंकज पुत्र विजय पाल घर के बहार आए और उसके पिता तथा भाई धर्मेन्द्र उर्फ छोटू का नाम लेकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। बीच बचाव में आए उसके पिता एवं उसकी पत्नी राजकुमारी को भी पीटकर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment