श्री राम सेवा संकल्प संगठन के बैनरतले भड़रिया नवमी पर कुशवाहा समाज के:सामूहिक विवाह समारोह में विवाह की सभी रस्में निभाई विधिवत: दिए उपहार व मंगलमय जीवन का आशीर्वाद
हाथरस।श्री राम सेवा संकल्प संगठन के तत्वाधान में बढ़रिया नवमी पर कुशवाहा समाज के नवयुवक व नवयुवतियों का विशाल सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जहां नव दंपतियों को शुभाषीश देने के लिए कुशवाहा समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। वही इस मौके पर कुशवाहा समाज के सामूहिक विवाह समारोह में 11 जोड़े परिणय सूत्र में बांधे गये।

श्री राम सेवा संकल्प संगठन के तत्वाधान में बढ़रिया नवमी पर शहर के नयावांस रोड सीयलखेड़ा स्थित जैन बगीची पर आयोजित कुशवाहा समाज के नवयुवक व नवयुवतियों के विशाल सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा एवं प्रेम रघु मेडिकल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. पीपी सिंह कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया। विशाल सामूहिक विवाह समारोह में दीप प्रज्वलन पूर्व अध्यक्ष गोकुलचंद कुशवाहा, प्रधान महौ ऋषि कुमार शेखावत, रामस्वरूप कुशवाहा श्रीराम ज्वैलर्स सासनी, भीष्मपाल सिंह कुशवाहा, ताराचन्द कुशवाहा नगर अध्यक्ष सपा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एंव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा सासनी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी चन्दन सिंह कुशवाहा द्वारा की गई।। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरबहादुर कुशवाहा, वेदप्रकश उर्फ टीनू भैया सासनी, एस कुमार सिंह सासनी, जितेन्द्र कुमार अध्यक्ष श्री लवकुश सेवा समिति, योगेश प्रधान कोटा, भगवान सिंह शेखावत,ज्ञानेन्द्र सिंह कुशवाहा एलआईसी, दिगम्बर सिंह, संजय सिंह, डॉ. दयाशंकर कुशवाहा, डॉ.साहब सिंह कुशवाहा, मिलन कुशवाहा, धर्मपाल सिंह कुशवाहा, आशुतोष कुशवाहा थे।

श्री राम सेवा संकल्प संगठन द्वारा आयोजित कुशवाहा समाज के नवयुगलों के विशाल सामूहिक विवाह समारोह के अवसर पर सामूहिक विवाह समारोह में शादी की सभी रस्मों को विधिवत तरीके से निभाया गया और इस मौके पर जहां बैंड बाजा के साथ धूमधाम से बारात चढ़त की गई। वही बारात में सभी 11 दूल्हे घोडों पर सवार होकर चल रहे थे तथा बारात के दरवाजे पर पहुंचने पर दरवाजा (बारौठी)की रस्में अदा करते हुए दूल्हो के स्वागत सम्मान की रस्म अदा की गई। तदुपरांत विशाल मंच पर जयमाला की रस्में निभाई गई और इस दौरान 11दूल्हो व दुल्हनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर सात फेरों के बीच भांवर आयोजित कराई गई।। इस मौके पर शादी की सभी रस्में पूर्ण होने के साथ ही विशाल सामूहिक विवाह समारोह में दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों के लिए ज्यौंनार (भोजन) की व्यवस्था भी कराई गई और दुल्हनों को उपहार स्वरूप आवश्यक दान दहेज देकर विधिवत उन्हें खुशहाल जीवन जीने के लिए आशीर्वाद देकर विदा किया गया।
इस मौके पर श्री राम सेवा संकल्प संगठन के अध्यक्ष उमेश कुमार कुशवाहा एडवोकेट कातिब, महामंत्री सत्यप्रकाश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा द्वारा विशाल सामूहिक विवाह समारोह में पधारे सभी अतिथियों का जहां जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया। वहीं दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों का भी भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री शेखर कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार एवं धन्यवाद श्री राम सेवा संकल्प संगठन के अध्यक्ष एवं संयोजक युवा समाजसेवी उमेश कुमार कुशवाहा एडवोकेट (कातिब) द्वारा किया गया।। इस मौके पर जगदीश कुशवाहा, भूदेव सिंह भोजगढ़ी, भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा युवा समाजसेवी, हरिशंकर कुशवाहा सभासद वार्ड नं 4 नवीपुर, प्रचार मंत्री वीरेन्द्र सिंह वीरू भईया, मीडिया प्रभारी सोनू कुशवाहा, डॉ. वीके सिंह, संगठन मंत्री चंद्रप्रकाश एडवोकेट, आय व्यय निरीक्षक आनंद कुशवाहा एवं समस्त कुशवाहा बन्धु मौजूद थे।









