हाथरस। सरस्वती महाविद्यालय द्वारा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार भूजल सप्ताह के अंतर्गत भूजल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता हेतु आज विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है तथा भूजल स्तर में निरंतर हो रही गिरावट चिंता का विषय है । रैली में महाविद्यालय के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस के विद्यार्थियों ने जल है तो कल है, भूजल बचाओ भविष्य बचाओ, वर्षा जल संचयन अपनाये,भूजल का स्तर बढ़ाएं तथा पानी की हर बूंद अमूल्य है, जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनःमहाविद्यालय में संपन्न हुई ।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम संयोजक प्रो.स्वतेंद्र सिंह एवं डॉ. राकेश बाबू के मार्गदर्शन में किया गया। रैली में एनसीसी अधिकारी गोपेश कुमार एवं एनएसएस अधिकारी राजकुमार , डॉ. फौजिया सिद्दीकी के साथ अन्य शिक्षकगण डॉ. अतीत श्रीवास्तव, डॉ.देवप्रकाश, आनंद चक्रवर्ती , आलोक कुमार के साथ कर्मचारी पवन शर्मा तथा बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।












