पूर्णेश्वर महादेव का छठवां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया

हसायन। कस्बा में बाण रोड स्थित दाऊजी मंदिर के समीप विराजमान पूर्णेश्वर महादेव का छठवां स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा और वातावरण हर-हर महादेव तथा बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय बना रहा।मंदिर समिति एवं आयोजनकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी भक्तों और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment