नामजदों ने दो भाइयों को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अगसौली में नामजदों ने दो दलित भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अगसौली निवासी बंटू पुत्र राजकिशोर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 जुलाई की शाम 6 बजे करीब आकाश , अर्पित यादव निवासीगण गांव माधुरी एवं गगन बघेल निवासी गांव नगला भूड़ उसके गांव पहुंचे और गाली गलौज करने लगे । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जाति सूचक गालियां देकर अपमानित कर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। 13 जुलाई को उसका भाई शिवा कॉलेज से पढ़कर आ रहा था। तभी उक्त नामजदों ने उसे गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment