तहसील परिसर में हुई भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत विभिन्न समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में मासिक पंचायत का आयोजन जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार (भोला सूर्यवंशी) के नेतृत्व में किया।
बुधवार को आयोजित मासिक पंचातय में क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सासनी को सौंपा गया। किसान नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से भाकियू नेताओं ने सासनी मंडी में व्याप्त जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि मंडी में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों, व्यापारियों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, ग्राम अकबरपुर (सीकुर) के मुख्य मार्ग की दुर्दशा का मुद्दा भी उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से जलभराव और पानी की निकासी न होने के कारण यह मार्ग पूरी तरह से बाधित है, जिससे आम रास्ता बंद होने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। साथ ही, बिजली विभाग द्वारा क्षेत्र में की जा रही अघोषित और अत्यधिक कटौती पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई और इसे तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की गई। इस अवसर पर संजीव सूर्यवंशी, सुनील शर्मा, धीरज सूर्यवंशी, रोहित कुमार, गगन ठाकुर, अमन कुमार, अजीत कुमार और शैलेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment