एसबीएस यूनियन स्कूल में ग्रीन असेंबली के तहत किया पौधारोपण

एसबीएस यूनियन स्कूल में ग्रीन असेंबली के तहत पौधारोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ग्रीन मैन ऑफ इंडिया और प्रमुख पर्यावरणविद् विजयपाल बघेल ने भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।
सोमवार को आयोजित कार्रक्रम में उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण संरक्षण संगठन के आंकड़ों के अनुसार, प्रति व्यक्ति औसतन 500 पेड़ आवश्यक हैं, जबकि भारत में यह अनुपात लगभग 28 पेड़ है, जो चिंताजनक है। बघेल ने छात्रों को सांसे हो रही है कम, आओ वृक्ष लगे हम नारे का महत्व समझाया और पौधारोपण व उनकी देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों से प्रश्न भी पूछे और सही उत्तर देने पर उनकी प्रशंसा की। संस्था के डायरेक्टर और पर्यावरण प्रेमी डॉ. विकास सिंह ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम को सरकार की भावना के अनुरूप चलाकर जन जागरण करने का संकल्प लिया। उन्होंने छात्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि प्रत्येक देशवासी को जल संरक्षण और वृक्षारोपण कार्यक्रमों में भाग लेकर पर्यावरण बचाने में सहयोग करना चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य दुर्गेश पचैरी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका सामूहिक कर्तव्य है। इस अवसर पर छात्रों के साथ सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और नियमित रूप से वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment