वीएसआईएनजी के यूपीएसडीएम सेंटर पर किया पौधारोपण, चेयरमैन और एमडी ने लिया हरित भारत का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए वेरी स्पेशल इंडियन नेटवर्क ग्रुप वीएसआईएनजी के यूपीएसडीएम सेंटर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट कृष्ण स्वरूप, एमडी विजेंद्र सागर एवं अध्यक्ष अल्जिया कुरैशी ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया। इस अवसर पर चेयरमैन कृष्ण स्वरूप ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और केवल लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। संस्थान के सदस्यों ने स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। सभी ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं और उनकी नियमित देखभाल की जाए। वीएसआईएनजी प्रबंधन ने कहा कि संस्था सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा, कौशल विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में निरंतर योगदान देती रहेगी। आइए मिलकर धरती को हरा-भरा बनाएं के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment