सिकन्द्राराऊ से अमेरिका तक जय शर्मा का अंर्तराष्ट्रीय स

हाथरस- 17 जनवरी। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी जय कुमार शर्मा का चयन प्रतिष्ठित फुलब्राइट स्पेशलिस्ट प्रोग्राम के लिए हुआ है। अमेरिकी सरकार द्वारा आमंत्रित इस कार्यक्रम में वे संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।।
जनपद की सिकन्द्राराऊ तहसील स्थित गाँव नगला भगे से शुरू हुआ उनका सफ़र आज पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। ग्रामीण परिवेश से निकलकर वैश्विक मंच तक पहुँचना उनके परिश्रम और अनुशासन को दर्शाता है। जय शर्मा, पूर्व सैनिक रामनरेश शर्मा के पुत्र हैं। Fulbright Specialist Program के अंतर्गत वे अमेरिकी विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों में आगामी दो महीनों तक अपनी विशेषज्ञता साझा करेंगे।।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षाविदों और नागरिकों ने इसे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया है। जय शर्मा ने कहा कि यह सम्मान उनके माता-पिता, गाँव और मंत्रालय का है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment