हाथरस। पत्रकारिता जगत में अपनी सशक्त लेखनी व दमदार आवाज से पहचान बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक जीवन की पारी की शुरुआत करते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का शहर के बुर्जवाला कुंआ पर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया ।

श्री ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बौहरे प्रशांत शर्मा के आवास पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, कोऑपरेटिव नेता सुनील गौतम, अनुराग अग्निहोत्री, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम, दीपक मृदुगल आदि सभी का भगवान परशुराम जी का छविचित्र भेंट कर व पीत वस्त्र पहनाकर फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत प्रतीक शर्मा, उद्धव नारायण उपमन्यु द्वारा सम्मान किया गया एवं वही इस मौके पर स्वर्गीय बौहरे भगवती प्रसाद शर्मा एवं स्वर्गीय बौहरे विशाल शर्मा के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।









