सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अतिया में वीडियो बनाने का विरोध करने पर नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला अतिया निवासी आदित्य कुमार पुत्र जुगेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 जून की रात्रि 10 बजे करीब गांव में भंडारे की दावत चल रही थी । वहाँ गांव के राकेश की पुत्री फोन से वीडियो बना रही थी। उसने उससे वीडियो बनाने से मना किया ,तो उसने उसे गाली गलौज दी। जब वह दावत खाकर घर वापस जा रहा था । तभी रास्ते में गांव के ही आदेश ,संदीप कुमार पुत्र पुत्रगण राकेश सिंह ,राकेश सिंह पुत्र राम सिंह, शिवकुमार पुत्र नाहर सिंह ने गाली गलौज करते उसे लाठी डंडों एवं सरिया से पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












