
सिकंदराराऊ। एटा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति से चोरों ने एक गल्ला व्यापारी की बाइक पार कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कस्बा के मोहल्ला मटकोटा निवासी राजेश अग्रवाल पुत्र कालीचरन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी कृषि उत्पादन मंडी समिति में गल्ले की दुकान है। 19 जून की शाम 5.30 बजे करीब उनकी बाइक टी वी एस राइडर दुकान के बाहर खड़ी हुई थी। इस दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर उनकी बाइक को चोरी कर ले गए। पीड़ित द्वारा बाइक को काफी तलाश किया गया । किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।









