हरदोई से शाहदरा दिल्ली की फर्म के लिए 48 सिल्ली तांबे की लादकर चला ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ा मिला

गाजियाबाद की ट्रांसपोर्ट कम्पनी का था ट्रक,चालक सकीट एटा का निवासी ट्रक से 36 से सिल्ली तांबे की गायब

 

सिकंदराराऊ। 21 जून को संडीला हरदोई से तांबे की 48 सिल्ली बजन करीब 7678 टन कीमत 89 लाख लादकर शाहदरा दिल्ली के लिए चला ट्रक 22 जून को क्षेत्र के एटा हाईवे स्थित गांव फुलरई पर लावारिस अवस्था में खड़ा मिला। ट्रक से 36 सिल्ली तांबे की गायब मिली। फर्म स्वामी ने साकेत कॉलोनी निवासी एटा निवासी चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुष्पेंद्र सिंह पुत्र रघुनंदन सिंह निवासी शिवथाना बेनीगंज हरदोई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसकी श्याम इंडस्ट्री के नाम से संडीला हरदोई में फर्म है। 21 जून को गाजियाबाद की दुर्गा ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से 48 सिल्ली तांबे की जिसका की बजन 7678 टन है कीमत 89 लाख है, शाहदरा दिल्ली की कायमसी इलेक्ट्रिकल फर्म के लिए लाद कर चला था । जब नियत समय पर माल दिल्ली नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्टर ने बात करने पर बताया कि ट्रक का जीपीआरएस खराब हो गया है। लोकेशन पता नहीं चल रही। इसके पश्चात ट्रक को तलाशा गया, तो वह सिकंदराराऊ एटा हाईवे पर गांव फुलरई के पास लावारिस अवस्था में खड़ा मिला। ट्रक से 36 सिल्ली जिनकी कीमत 70 लाख रुपए बताई गई है गायब थी। ट्रक में केवल 12 सिल्ली पाई गई। ट्रक ड्राइवर राजेश कुमार उर्फ मंटू पुत्र राजकुमार निवासी नगला धनी थाना सकीट जनपद एटा का कोई पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया इसमें चालक को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेकिन आकलन किया जा रहा है कि इस ट्रक को हो सकता है लुटेरों ने अपने कब्जे में किया हो तथा ड्राइवर को गायब कर 36 सिल्ली कॉपर की पार कर दी गई हो। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर सर्विलांस एवं अन्य माध्यम से ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक चालक के मिलने के बाद ही असलियत का पता लग पाएगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment