श्रीराधा कृष्ण मंदिर की 25 वीं वर्षगांठ कल , होगे धार्मिक अनुष्ठान

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर की कल बुधवार को 25 वीं वर्षगांठ धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मंदिर में सुबह धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। शाम को महाप्रसादी के उपरांत बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का भी आयोजन होगा। आयोजकों द्वारा मंगलवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान किया गया।
आयोजको ने कार्यक्रम में भक्तों से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment