
हाथरस। उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन प्रदेश कार्यकारिणी की सभा कानपुर स्थित काशीराम अस्पताल के सामने निकट रामादेवी चौराहा जगदंबा गेस्ट हाउस जीटी रोड कानपुर में आयोजित की गई। कार्यकारी सभा की अध्यक्षता कानपुर टेंट व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमित साहनी ने की और सभा का संचालन प्रदेश महामंत्री अभिषेक वर्मा ने किया।। कार्यकारिणी सभा का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष अशोक चावला सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी सभा को जिला हाथरस टेंट लाइट कैटरिंग फूल व्यापारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा गुरुजी ने संबोधित करते हुए कहा कि टेंट, बैंक्विट हॉल, फार्म हाउस, डेकोरेटर, लाइट जेनरेटर व कैटर्स के व्यापारी भाइयों से आपस में मेल मिलाप व एकता बनाए रखने की अपील करते हुए उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी संगठन के 16 वें महाअधिवेशन में 19 व 20 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में नोएडा पहुंचने की अपील की ।
कार्यकारिणी सभा में भूपेंद्र दयाल शर्मा, राकेश सक्सेना काके बाबू, गंगाशरण सैनी, बालकिशन शर्मा बालो गुरु, ब्रजमोहन शर्मा, किशन सहाय शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, आशु सैनी, हाजी साबिर अली व मनीष अग्रवाल आदि ने भाग लिया।









