युवक को चचेरे भाइयों ने पीटकर किया घायल

sikandrarau kotwali

sikandrarau kotwali
सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला गौसगंज में एक युवक को चचेरे भाइयों ने पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला गौसगंज निवासी जितेन्द्र पुत्र जयवीर सिहं ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 14 जून की शाम 6 बजे करीब उसके चचेरे भाई सोनू व मोनू पुत्रगण वीरी सिंह शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए आए। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं धारदार
हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment