सिकंदराराऊ। एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव टोली के समीप 3 अक्टूबर को ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लादकर एटा मंडी जा रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक चालक के पिता ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव चाँदनपुरा निवासी रामवीर सिंह पुत्र वासदेव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 3 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे करीब उनका पुत्र मुनेंद्र अपने गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लादकर एटा मंडी जा रहा था। जैसे ही वह गांव टोली के आगे जिओ पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी । हादसे में मुनेंद्र की मौत हो गई। इस दौरान घटना को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से वाहन समेत भाग जाने में सफल हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।












