सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव नगला कांच में नामजदों ने मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला कांच निवासी रुक्मणि पत्नी उदयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे करीब वह अपने जेठ के खेत से सिंघाड़े तोड़ कर लाई थी। इस दौरान उसके पड़ोसन शशि पत्नी हुकम सिंह, मिथलेश पत्नी रामकिशोर, पूनम व प्रायशी पुत्री हुकम सिंह ने उसकी पुत्री मधु को पकड़ लिया और बेवजह गाली गलौज करते हुए उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए खड़ंजे पर गिराकर लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोरगुल सुनकर जब वह बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












