कस्बा के श्री रामलीला मैदान में मानस कला मंच के बैनर तले और श्री हरि गोपाल गुप्ता के निर्देशन में चल रहे भव्य श्री रामलीला महोत्सव के तहत चार दिन बाद दशहरा पर्व पर हर्षोल्लास के साथ रावण वध लीला का मंचन किया जाएगा। लीला के उपरांत केएल जैन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा।
शनिवार को ठेकेदार संजय कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 40,000 रुपये की लागत से इन आकर्षक पुतलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव को लेकर कमेटी के सदस्यों और क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री रामलीला कमेटी पदाधिकारियों ने बताया पुतला दहन के इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश चंद शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, विनोद कुमार जैन, जयप्रकाश माहेश्वरी, प्रदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रशांत, रामनिवास शर्मा, विमल शर्मा, धीरू गांधी, सतीश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार वाष्र्णेय, गोपाल वाष्र्णेय, बृजेश शर्मा, प्रमोद गर्ग और अरविंद कातिब समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। वहीं दशहरा मेले और पुतला दहन के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा की कमान एसओ विपिन चैधरी मय फोर्स के संभालेंगी। पुलिस प्रशासन द्वारा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।











