आरएसआईटी ने किया 12 दिवसीय धूपबत्ती-अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शिविर संपन्न

कोतवाली चैराहा जलेसर रोड गांव किशनगढ़ी स्थित कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में हाथरस जंक्शन के गांव धौलपुर में आयोजित 12 दिवसीय धूपबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की सीख दी गई।
शनिवार को संस्था के निदेशक सुनील कुमार झा ने बताया कि गत 5 अक्टूबर से शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं व युवाओं को अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने की आधुनिक तकनीक, कच्चे माल के चयन, निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, आकर्षक पैकेजिंग व बाजार में विपणन (मार्केटिंग) की विस्तृत जानकारी दी गई।
समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक ने कहा कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं व महिलाओं को विभिन्न हुनर सिखाकर उन्हें स्वावलंबी बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभागी अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर आय के नए स्रोत सृजित कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment

पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए छात्राओं ने सामाजिक कुरीतियों पर किया प्रहार, सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सजे जागरूक कल्पवृक्षय बेटी बचाओ, बाल विवाह और साइबर अपराध जैसे गंभीर विषयों पर दी सीख