बच्चों के विवाद में परिवार के सदस्यों को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर (बाजिदपुर) में बच्चों के विवाद में नामजदों ने एक परिवार के सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। घायल के पुत्र ने कोतवाली में तीन महिलाओं समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव रायपुर निवासी योगेन्द्र पुत्र अशोक कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बच्चों के बीच हुए विवाद में गांव की ही गुड्डो पत्नी किशन सिंह, सरिता पत्नी स्पेश, हिमांशु पुत्र स्पेश व मोहिनी पुत्री रामबाबू ने उसके पिता अशोक कुमार को गाली गलौज करते हुए आए। जब उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी दानवती व तीन वर्षीय पुत्री मयूरी को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment