लघुशंका कर रहे युवक की चोर ने बुलट की पार

सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित एक ढाबे के निकट सड़क किनारे लघुशंका कर रहे युवक की बुलट बाइक को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


रिषभ पुत्र वीरेंद्र पाल निवासी कृष्ण नगर पीपल अड्डा जिला एटा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 10 अक्टूबर की रात्रि को वह बुलट बाइक पर सवार होकर एटा जा रहा था। कासगंज रोड स्थित एक ढाबे के समीप सड़क किनारे बाइक खड़ी कर वह लघुशंका करने लगा। इस दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर उसकी बुलट बाइक को पार कर ले गया। पीड़ित ने बाइक को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस बाइक चोर की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment