कस्‍बा के श्री रामलीला मैदान से निकाली गई मां काली की भव्य शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

नगर के श्री रामलीला मैदान में मानस कला मंच के बैनर तले और श्री हरि गोपाल गुप्ता के निर्देशन में चल रहे भव्य श्री रामलीला महोत्सव के दौरान श्री रामनवमी बाल मेला कमेटी के तत्वावधान में मां काली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।

शोभायात्रा श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर कसबा के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः श्री रामलीला मैदान पहुंची। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर और भक्तों ने मां काली के स्वरूप की आरती उतारकर जोशीला स्वागत किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रकाश चंद शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, विनोद कुमार जैन, जयप्रकाश माहेश्वरी, प्रदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रशांत, रामनिवास शर्मा, विमल शर्मा, धीरू गांधी, सतीश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, बृजेश शर्मा, प्रमोद गर्ग और अरविंद कातिब समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment