आपराधिक घटनाओं और ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में पीड़ितों ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई तहरीरों के आधार पर कई खुलासे हुए हैं, जिनमें मारपीट, 1 लाख रुपये की ठगी और अवैध शराब की बरामदगी शामिल हैं।
गुरूवार को दर्ज शिकायतों के आधार पर पहली शिकायत के अनुसार दी गई तहरीर के में क्षेत्र के लुटसान गांव की रहने वाली भावना पुत्री शिवकुमार ने अपने चाचा और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थीया के मुताबिक, 13 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे जब उसकी मां नीतू देवी घर पर मौजूद थीं, तभी उसके चाचा नीरज पुत्र बलवीर सिंह और उनकी पत्नी नगीना देवी ने आकर उनकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई भावना और उसकी बहन दीक्षा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उनके सिर और हाथों में गंभीर चोटें आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई में जुटी है।
वहीं दूसरी घटना में क्षेत्र के गांव दरकौला निवासी ओमवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अपने पूर्व सहकर्मी रसपाल मोटा पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने सरकारी पेनाल्टी भरने और मेडिकल फाइल खुलवाने का झूठा बहाना बनाकर उससे कुल 1,00,000 रुपये ठग लिए। इस ठगी में से 50,000 रुपये पंजाब नेशनल बैंक के खाते के माध्यम से और 50,000 रुपये नकद दिए गए थे। पीड़ित ने इस सोची-समझी साजिश के तहत की गई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करने की गुहार लगाई है।
तीसरी घटना में पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक महीपाल सिंह अपनी टीम के साथ गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सोनपाल पुत्र होतीलाल, निवासी ग्राम बहरम गढ़ी, थाना इगलास, अलीगढ़ को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद सफेद प्लास्टिक के थैले से 200 मिलीलीटर के 45 देसी शराब के पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अवैध रूप से शराब बेचकर परिवार का भरण-पोषण करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।










