भाई ने भाई को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला जलाल में भाई ने भाई को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में अपने भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला जलाल निवासी विष्णु पुत्र शिवलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है

कि 14 अक्टूबर की रात्रि 9 बजे करीब उसका भाई कुंजबिहारी पुत्र शिवलाल घर के बाहर खड़े होकर बेवजह गाली गलौज कर रहे थे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment