सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौखेल में नामजदों ने मां बेटी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में दो महिलाओं समेत तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौखेल निवासी भूरी पत्नी गुलाब ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 8 अक्तूबर को मोहल्ले में लगा सरकारी नल लग खराब हो गया था। जब नल को सही करने नगरपालिका से लोग आए । तभी मोहल्ले के ही नासिर पुत्र इरफान ,उम्मी व हुमैरा पुत्रीगण इरफान ने नगर पालिका के लोगो को भगा दिया और कहने लगे कि ये नल नहीं लगने देंगे ।
आरोपी बेबजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे पीटकर घायल कर दिया। शोरगुल बीच बचाव में आई उसकी 10 वर्षीय पुत्री अजीमा आई तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया ।आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।









