चार जुआरी गिरफ्तार

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव जरेरा नहर के निकट एक मकान के पास फड़ लगाकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ से नगदी एवं ताश की गड्डी बरामद की है।


हैड कांस्टेबल बिजेंद्र सागर अपने साथियों के साथ गांव जरेरा में गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि नहर के पास एक मकान के समीप कुछ जुआरी फड़ लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने मौके से मनोज पुत्र तेजसिंह, पवन कुमार पुत्र सत्यपकाश,हेतराम पुत्र श्यामलाल, विनोद पुत्र हरिमोहन निवासीगण गांव जरेरा को गिरफ्तार किया । पुलिस ने फड़ से 760 रुपए नगद एवं ताश की गड्डी भी बरामद की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment