कासगंज रोड स्थित गांव टीकरी के निकट हुआ हादसासिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित गांव टीकरी के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बुधवार की शाम को एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला विजन निवासी 24 वर्षीय रोहित पुत्र राकेश बुधवार की शाम 7 बजे करीब अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से गांव टीकरी जा रहा था। जैसे ही वह गांव टीकरी के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और युवक भी सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। हादसे में रोहित के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। । दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।









