स्कूल जा रही दो छात्राओं ने वाहन ने रौंदा ,घायल रेफर:कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल पर हुआ हादसा

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास बुधवार की सुबह पैदल स्कूल जा रही दो छात्राओं को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्राओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह 8:30 बजे करीब गांव नावली लालपुर निवासी 14 वर्षीय रश्मि पुत्री मुकेश कुमार व 15 वर्षीय कुंती पुत्री सर्वेश कुमार गांव नगला जलाल पर स्थित एक विद्यालय में पढ़ने को जा रही थी ।

जैसे ही दोनों छात्राएं गांव नगला जलाल के निकट पहुंची । तभी एक तेज गति से आ रहे वाहन ने दोनों छात्राओं में टक्कर मार दी । हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई । हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई । आनन फानन में दोनों छात्राओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। किंतु हड्डी के चिकित्सक न होने के कारण सीएचसी से दोनों छात्राओं को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में दोनों छात्राओं का उपचार चल रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment