सिकंदराराऊ। कस्बा की आवास कॉलोनी में नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आवास कॉलोनी निवासी वीरेश पुत्र भीकम्बर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 6 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे करीब कॉलोनी के ही कन्हैया व छोटा बेवजह गाली गलौज करते हुए आए।
जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










