सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर नामजदों ने घर में घुसकर एक गर्भवती महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन महिलाओं समेत चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पोरा निवासी पूनम पत्नी संजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 8 अक्तूबर की शाम 6 बजे करीब उसके पड़ोसन पुष्पा देवी पत्नी हुकम सिंह, राखी , स्वेता पुत्रियाँ हुकम सिंह, अरुण कुमार पुत्र हुकम सिंह से खेत से मिट्टी उठाने को मना किया। तभी आरोपी गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गई। वह सात माह की गर्भवती भी है ।आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।










