मेला में विशाल व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह का भव्य दिव्य आयोजन 27 को: तैयारियां जोरों से

हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राजकीय तृतीय मेला महोत्सव श्री दाऊजी महाराज के 115वें मेला में 27 सितंबर रविवार को दोपहर 3 बजे से आयोजित होने वाले विशाल व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह का भव्य दिव्य आयोजन फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के तत्वाधान में कार्यक्रम समन्वयक पीके गुप्ता डिप्टी कमिश्नर जीएसटी एवं संयोजक सुरेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष फैम द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां कार्यक्रम की सफलता हेतु की जा रही है।

कार्यक्रम संयोजक सुरेश अग्रवाल जिलाध्यक्ष फैम द्वारा बताया गया है कि हाथरस उद्योग व्यापार विकास मंच (जनपद के सामूहिक व्यापारियों का एकीकृत संगठन )का तन ,मन, धन से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है। जनपद के विभिन्न व्यापार मंडल संगठनो के जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम, अनुभव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल राया वाले,चौ. रामकुमार वर्मा, जयपाल सिंह चौहान, प्रदीप बंसल आदि की संपूर्ण कमेटी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।व्यापारी समागम सम्मान समारोह में राष्ट्रीय चैयरमेन फैम सीएच कृष्णा हैदराबाद सदस्य राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार, वरिष्ठ सीए एवं फेम के राष्ट्रीय महामंत्री आर.के.गौड़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीए राजेश्वर पैन्यूली, फेम के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोवती, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल के अलावा मैनपुरी, एटा, कासगंज, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फर्रुखाबाद से भी व्यापारी प्रतिनिधि बड़ी संख्या में पधार रहे हैं।। उन्होंने बताया है कि विशाल व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह में कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश में पहली बार महिला उद्योगपति और व्यवसाय करने वाली मातृशक्ति का विशेष सम्मान मंच से किया जायेगा और उनके उत्साहवर्धन हेतु जिला प्रशासन एवं फेम की टीम विशेष प्रयासरत है। कार्यक्रम में हाथरस के उद्योग व्यापार से जुड़े प्रतिनिधिगण एवं विभिन्न व्यापारी संगठनों के अध्यक्ष एवं उद्योगपति, वरिष्ठ व्यापारी, वृद्धजन एवं युवा व्यापारी, उद्योगपति, पत्रकार बंधुओ, समाजसेवी बन्धुओं को भी सम्मानित किया जाएगा। संपूर्ण वर्ष में सर्वाधिक सक्रियता वाले फेम अन्य व्यापार मंडलों के पदाधिकारीगण का भी सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में सर्राफा एसोसिएशन एवं सर्राफा कमेटी, मैटल एसोसिएशन, लोहा एवं हार्डवेयर संगठन, कपड़ा कमेटी, किराना कमेटी, हींग एसोसिएशन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, परचून संगठन आदि भाग लेगें और उनका भी सम्मान कर और सभी के योगदान से कार्यक्रम सफलता की ओर अग्रसर रहेगा।श्री दाऊ बाबा का आशीर्वाद व सभी के विश्वास भरोसे के साथ कार्यक्रम ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न होगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment