सादाबाद। क्षेत्र में सामाजिक चेतना और गौरव को जागृत करने के उद्देश्य से विशाल स्वाभिमान पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह के नेतृत्व में निकाली जाने वाली इस यात्रा को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस भव्य पदयात्रा को और अधिक खास बनाने के लिए हरियाणा के मशहूर लोक गायक और सिंगर एंडी जाट भी विशेष रूप से इसमें शामिल हुए।
वीर गोकुला जाट की प्रतिमा से गांव मई तक निकाली गई पद यात्रा में स्वाभिमान पदयात्रा वीर गोकुला जाट की प्रतिमा स्थल से विधि-विधान और राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ शुरू हुई।इसके बाद यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव मई पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर सामाजिक सरोकारों, क्षेत्रीय स्वाभिमान और महापुरुषों के योगदान पर चर्चा की गई।आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराना और समाज में एकता का संदेश देना है। सिंगर एंडी जाट के आने की खबर से युवाओं में खासा जोश दिखा।। स्वाभिमान पद यात्रा में सांसद अनूप प्रधान, विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुआ पहलवान , जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि यथार्थ चौधरी ,राम अवतार , महिपाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।











