हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रांगण में संचालित अखिल भारतीय भारतीय खटीक समाज शिविर का शुभारंभ किया गया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर निहाल सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि इंजीनियर किशन सिंह परेवा, गनेशी लाल बिजली वाले, मीना चक, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी मंच पर उपस्थित थे।

सभी मंचासीनों ने संत शिरोमणि बाबा दुर्लभनाथ, भगवान राम, दाऊजी महाराज, महाराज खटवाग के छविचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलित किया और बाबा दुर्लभनाथ की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। सभी वक्ताओं ने शिक्षा, एकता और समाज के प्रति जागरूकता के बारे में कहा कि सभी लोग अपने बच्चों को जरूर पढ़ाये, क्योंकि पढ़ने से इंसान की कई पीढियों का विकास होता है। जो शिक्षा ग्रहण नहीं करता, वह मजदूरी करता है, जो शिक्षित होता है वह अधिकारी बनता है, अच्छा बिजनेसमैन, डॉक्टर, इंजीनियर और वकील बनता है और अपने परिवार की सभी परेशानी, गरीबी को दूर करता है। सभी ने समाज के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने की सलाह दी।अन्त में मास्टर निहाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नेताजी दीनदयाल चक, महेश ट्रांसपोर्ट वाले, मास्टर सीबी सिंह, भगवानदास चक, मास्टर दयाशंकर, प्रीतमपाल एडवोकेट, श्रीनिवास टुकसान, मास्टर त्रिवेंद्र (मुन्ना भैया), यश तरेठिया, प्रिंस सूर्यवंशी, विनोद लाडपुर, रामकिशन रघनियां, मास्टर मूलचंद नगला नंदू, सुधीश कुमार, मनिल कुमार चक, हरिओम सूर्यवंशी, योगेश प्रताप, दिनेश कुमार, राजीव कुमार, कार्तिक, रविंद्र राना, जोगेंद्र परेवा, मनीष, संगीता, भूमि,माही आदि उपस्थित थे। कुशल संचालन अर्जुन सिंह एडवोकेट ने किया।











