गौ संबंधी प्रकरण में जांच रिपोर्ट न मिलने पर विहिप ने की कार्यवाही की मांग

हाथरस। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा पूर्व में गौ संबंधी प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन/शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्यवाही की मांग की गई थी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा अब उक्त प्रकरण की जांच रिपोर्ट व कार्यवाही किए जाने की रिपोर्ट मांगते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों द्वारा आज आयोजित प्रेस वार्ता में कहा गया है कि उक्त प्रकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा विहिप पदाधिकारियों को 6 दिवस के भीतर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया था।
विहिप पदाधिकारियों ने कहा है कि निर्धारित समय बीत जाने के बावजूद आज तक उन्हें जांच की रिपोर्ट अथवा प्रकरण में हुई कार्यवाही की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसी विषय को लेकर आज विहिप द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस प्रशासन से जांच की स्थिति सार्वजनिक करने तथा शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

विहिप पदाधिकारियों ने कहा है कि संगठन प्रशासन का सम्मान करते हुए अब तक धैर्यपूर्वक जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा करता रहा है, लेकिन यदि शीघ्र ही जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई और मामले में अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई, तो आने वाले समय में विहिप के अध्यक्ष रहे स्व. श्रीअशोक सिंघल की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आगरा में होने वाले कार्यक्रम के पश्चात क्षेत्र,प्रान्त और विभाग के अधिकारियों के दिशा निर्देशन में विश्व हिंदू परिषद द्वारा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से बड़े आंदोलन की घोषणा की जा सकती है।विहिप ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए तथा संगठन को जांच की रिपोर्ट से अवगत कराया जाए।।
प्रेस वार्ता के दौरान हरिगढ़ विभाग के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सक्सेना, जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, जिला सह मंत्री अमरदीप, जिला संयोजक बजरंग दल अनमोल अग्निहोत्री, जिला गौरक्षा प्रमुख मनोज वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment