भंडारे के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने कराई रिपोर्ट दर्ज 

भंडारे के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने कराई रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कस्बा के जी टी रोड स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर पर राधाष्टमी के पर्व पर भंडारे के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आकाश स्वरुप शर्मा पुत्र विश्वस्वरुप शर्मा निवासी गांधीगंज थाना सिकंदराराऊ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि

19 सितंबर की शाम 4.30 बजे करीब जीटी रोड स्थित लोकेश्वर महादेव मन्दिर पर राधाष्टमी के पर्व पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा व प्रियंका माहेश्वरी द्वारा सार्वजनिक भण्डारेआयोजन किया गया था। जिसमें उसने अपना सहयोग भी दिया था । वह भंडारे में प्रसाद वितरित कर रहा था। तभी वहां विवेकशील राघव पुत्र सुरेश राघव निवासी मोहल्ला करीमनगर , नरेश राघव निवासी मोहल्ला चांदगढ़ी , जितेन्द्र कुमार यादव निवासी गांव नगला विजन गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment