किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को अज्ञात युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी घर में रखे 10 हजार रुपए नगद एवं एक मोबाइल ले गई है। किशोरी की मां ने कोतवाली में अज्ञात युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री को 19 सितंबर की सुबह 8 बजे करीब अज्ञात युवक अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुत्री घर में रखे 10 हजार रुपए नगद एवं एक मोबाइल अपने साथ ले गई है। किशोरी उक्त मोबाइल से काफी समय से किसी अज्ञात युवक से बातचीत करती थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।











